HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
'स्ट्राइकर' में दिखेगी विद्या और सिद्धार्थ की दोस्ती

नई दिल्ली, 3 फरवरी

बॉलीवुड की अभिनेत्री विद्या मालवडे का कहना है कि वह और सिद्धार्थ दोस्त की तरह हैं और वे अपनी आने वाली फिल्म "स्ट्राइकर" के सेट पर बहुत मौज-मस्ती करते हैं।

विद्या ने कहा, "सेट पर मैं सिद्धार्थ के साथ 98 फीसदी समय बिता रही हूं और मैं यह अवश्य कह सकती हूं कि वह अच्छे अभिनेता हैं। वह काफी मददगार हैं और उनके साथ काम करने में मजा आता है। वह स्वार्थी नहीं हैं और फिल्म के दृश्यों में हमेशा मेरी मदद करते हैं।"

विद्या ने बताया, "हम दोनों के बीच दोस्ताना संबंध हैं और हम एक दूसरे के साथ काफी सहज रहते हैं।"

फिल्म 'चक दे इंडिया' में स्वयं को स्थापित कर चुकी अभिनेत्री विद्या 'स्ट्राइकर' में कॉलेज में पढ़ने वाली एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जो महाराष्ट्र के एक निम्न मध्ययम वर्ग परिवार से ताल्लुक रखती है।

फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में विद्या ने कहा, "इस फिल्म में मेरे किरदार का नाम देवी साराह है। वह कॉलेज जाने वाली सीधी साधी महाराष्ट्र की लड़की है। आप उसे हमेशा किताबों से चिपका पाएंगे क्योंकि उसे विश्वास है कि वह पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन परिश्रम कर अपने परिवार की स्थिति सुधार सकती है। "

गौरतलब है कि फिल्म 'स्ट्राइकर' शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में विद्या के अलावा मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर, डिंपल कपाड़िया, सुनील शेट्टी और मोहनीश बहल भी हैं।



6979
ताजातरीन / What's Hot
प्रियंका करेंगी खतरों के खिलाड़ी का सीजन-3
पांडेय और कैलिस ने राजस्थान को 10 विकेट से रौंधा
संबलपुरी नृत्य के साथ शुरू होगा कटक में आईपीएल मैच
यूसुफ को मिली बांग्लादेश लीग में खेलने की इजाजत
बैडमिंटन रैंकिंग : शीर्ष-5 में पहुंचीं सायना
पैटिन्सन के ऑटोग्राफ वाले गिटार की नीलामी
मैडोना ने पुरुष मॉडल के लिए किया डांस
Saina in top-five of world badminton rankings
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार