Feedback: feedback@hindilok.com
HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
अब वीएचपी ने किया 'माई नेम इज खान' का विरोध

गुवाहाटी, 8 फरवरी

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'माई नेम इज खान' के राष्ट्रव्यापी बहिष्कार की अपील की।

शिव सेना की राह पर चलते हुए इस फिल्म के बहिष्कार का ऐलान करने वाली विहिप ने हालांकि साफ किया कि वह शिव सेना के 'मुंबई मराठियों के लिए' के नारे का समर्थन नहीं करती। वीएचपी के मुताबिक देश का एक-एक इंच उसके नागरिकों का है।

विहिप के महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, "हिन्दुस्तान के लोगों को 'माई नेम इज खान' का बहिष्कार करना चाहिए क्योंकि इस फिल्म के नायक शाहरुख खान देशद्रोही हैं।"

तोगड़िया ने धमकी दी कि फिल्म के पोस्टरों को देश में कहीं भी लगने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी इस फिल्म के पोस्टर लगे दिखेंगे, उन्हें फाड़ दिया जाएगा।

शिव सेना द्वारा इसी तरह के बहिष्कार का ऐलान किए जाने को लेकर तोगड़िया ने कहा, "विहिप अलग मुद्दे पर इस फिल्म का विरोध कर रही है। उसका शिव सेना से कुछ लेना-देना नहीं। हम मानते हैं कि इस देश का एक-एक इंच देशवासियों के लिए है और प्रत्येक देशवासी को किसी भी राज्य के शहर में समान आदर मिलना चाहिए। मुंबई, दिल्ली और यहां तक की कश्मीर तक सभी भारतीय हैं।"



7157
ताजातरीन / What's Hot
IPL के पहले मैच में नाइट राइडर्स ने डेक्कन चाजर्स को 11 रनों से हराया
मनमोहन सिंह को वर्ल्ड स्टेट्समैन पुरस्कार
I won't be celebrating my birthday: Aamir
ट्वेंटी-20 के लिए पाकिस्तानी टीम घोषित
हॉकी विश्व कप: अर्जेटीना से हारकर 8वें स्थान पर रहा भारत
आक्रामक फोटोग्राफरों से परेशान हैं लोहान
जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले फिर से खोलने का आदेश
How Rakesh Roshan named his film 'Kites'
   
 
मनोरंजन
आक्रामक फोटोग्राफरों से परेशान हैं लोहान
हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान कहती हैं कि लास एंजेलिस के आक्रामक फोटोग्राफरों ने उनके सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है और इसके परिणामस्वरूप उन्होंने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है।
 डेंजेल ने ब्रूस ली के शिष्य से लिया प्रशिक्षण
 जेसिका को अब भी है सच्चे प्यार की तलाश
 संगीत की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं पैटिन्सन
 Hindi Movie Releases (Friday, 12 March)
इंटरव्यू
खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
सोनल मानसिंह का नाम उन चंद कलाकारों में शुमार है, जिन्हें ट्रेंड सेटर कहा गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित यह प्रख्यात नृत्यांगना फुर्सत के लम्हों में अपने बीते दिनों को कैसे याद करती हैं और बदलते दौर में शास्त्रीय संगीत को कहां खड़ा देखती हैं, यह टटोलने की कोशिश की कलिका जैन ने।
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
 गीतकारों-संगीतकारों को उनका हक़ मिलना ही चाहिए : जावेद अख्तर
ज्योतिष