टेनिस स्टार लिएंटर पेस उम्र को मात देते हुए लगातार सक्रिय हैं, और ताजा ग्रैंडस्लेम उनकी काबलियत को दर्शाता है। लेकिन, 37 साल के हो चुके लिएंटर अब खेल को कितना समय दे पाएंगे, उनके प्रशंसकों के जेहन में अब यही सवाल है। 37 साल की उम्र तो खेल से संन्यास लेने की होती है, तो क्या अब लिएंडर के संन्यास लेने का वक्त आ गया है?
जन्मकुंडली के आइने में देखें तो 17 जून 1973 को कोलकाता में जन्मे लिएंडर पेस का लग्न कन्या है और राशि धनु। शुक्र, केतु, सूर्य, बुध और शनि जन्मपत्री में खास स्थान यानी दशम स्थान पर विराजे हैं, जो उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में विशेष कर दिखाने की क्षमता देते हैं। हाल में राहु की महादशा में राहु के अंतर में उन्हें जीत मिली। उनकी कुंडली में राहु चतुर्थ में केन्द्र में स्थित है, यानी राहु की दशा उन्हें नये मुकाम तक ले जाएगी।
लिएंडर की कुंडली में शुक्र का धनेश एवं भाग्येश होकर दशम में स्थित होना उनका फिल्म जगत से संबंध होना निर्धारित करता है। वो बॉलीवुड की चमक दमक से प्रभावित रहेंगे। इस क्षेत्र से उनका करियर भी जुड़ सकता है और वो इसमें सफल भीर रहेंगे। प्रेम के मामले में भी लिएंडर पहले महिमा चौधरी से जुड़े। हालांकि, शादी रिया पिल्लई से हुई, जिनका भी बॉलीवुड से संबंध रहा है।
लेकिन, जिस सवाल का जवाब उनके प्रशंसक जानना चाहते हैं, उसका जवाब जन्मकुंडली में 2011 है। लिएंटर 2011 के आखिर में खेल को अलविदा कह सकते हैं। वो मार्च 2010 के बाद से फिल्मों की तरफ रुझान दिखाएंगे। अभी की स्थिति में जुलाई 2011 तक वो खेल के क्षेत्र में कई सम्मान अर्जित करेंगे।