HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
शाहरुख को आईपीएल विवाद जल्‍द खत्‍म होने की उम्‍मीद

नई दिल्ली, 8 फरवरी

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने आशा जताई है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल किए जाने के उनके बयान के बाद उपजा विवाद अब जल्द ही खत्म हो जाएगा क्योंकि वह इससे उकता चुके हैं।

आईपीएल के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों का समर्थन करने के कारण शिव सेना ने शाहरुख को आड़े हाथों लेते हुए उनकी आगामी फिल्म का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। यही नहीं, शिव सेना ने इस मामले को लेकर शाहरुख से माफी मांगने को कहा है।

शाहरुख ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर दी गई अपनी टिप्पणी में लिखा है, "मैं आशा करता हूं कि सबकुछ अच्छा हो जाएगा। मैं इस मामले से बहुत दुखी हूं। मैं नफरत, वाकयुद्ध, गलतफहमियों से परेशान हो गया हूं। मेरे लिए यह अनचाहा और दुखद: घटनाक्रम है।"

शाहरुख आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम-कोलकाता नाइट राइर्ड्स के मालिकों में से एक हैं और इसी नाते उन्होंने कहा था कि वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस वर्ष होने वाले आईपीएल मुकाबलों के लिए अपनी टीम में शामिल करने के पक्षधर हैं।

इसे लेकर शिव सेना ने उनसे माफी मांगने को कहा था लेकिन शाहरुख ने यह कहते हुए माफी मांगने से इनकार कर दिया था कि उन्होंने जो कुछ कहा है वह उनका व्यक्तिगत विचार है।

सेना ने कहा था कि वह मुंबई में उनकी आगामी फिल्म 'माई नेम इज खान' का प्रदर्शन नहीं होने देगी। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है।



7161
ताजातरीन / What's Hot
भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद अशोक कुमार मृत पाए गए
सहवाग की आतिशी पारी, डेयरडेविल्स ने रॉयल्स को हराया
राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी : 4 भारतीय स्वर्ण की दौड़ में
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
मारिया हैं वूडी एलेन की जबरदस्त फैन
पेस और भूपति एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स से बाहर
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'एलिस इन वंडरलैंड'
Akon rescues Aadesh at Aqeel's club
   
 
मनोरंजन
मारिया हैं वूडी एलेन की जबरदस्त फैन
पॉप स्टार मारिया कैरे इन दिनों मशहूर फिल्म डायरेक्टर वूडी एलेन की जबर्दस्त फैन हैं। 40 साल की कैरे का दावा है कि वह 1994 में रिलीज हुई वूडी की फिल्म ‘बुलेट्स ओवर ब्रॉडवे’ के हर एक लफ्ज़ को जु़बानी सुना सकती हैं।
 2012 में रीलिज होगी थ्रीडी 'टाइटैनिक'
 बॉक्स ऑफिस पर छाई 'एलिस इन वंडरलैंड'
 डायरेक्टर बनना चाहते हैं डैमॉन
 बच्चे की मौत से सिमॉन कावेल का दिल टूटा
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार