HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
ब्लॉग जगत की सुर्खियों में राहुल, शाहरुख और शिवसेना

नई दिल्ली, 7 फरवरी

शिवसेना की ओर से मिली ‘महाराष्ट्र से दूर रहो’ की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का मुंबई दौरा और पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों पर दिए अपने बयान के बाद शिवसेना के विरोध का सामना कर रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों ब्लॉग जगत में सुर्खियां बटोर रहे हैं।

ब्लॉग ‘मेरे सपने मेरे अपने’ ने शिवसेना के विरोध पर टिप्पणी की है, "उत्तर भारतीयों के पीछे राज ठाकरे.‘खान’ से खुन्नस निकालती शिवसेना.शिवसेना के पीछे बीजेपी-आरएसएस और अब इनके पीछे युवराज यानी राहुल गांधी। पर कुछ भी हो हार तो यहां बाल ठाकरे और उनके मुद्दे की हुई है। ठाकरे परिवार की अब वैसी हैसियत नहीं रह गई है जो कि पहले हुआ करती थी।"

शुक्रवार को राहुल गांधी के चार घंटे के मुंबई दौरे पर ‘आपस की बात’ ने टिप्पणी की, "लंबे समय से उत्तर भारतीयों को लेकर मातोश्री में लिखी जा रही पटकथा के पन्नों को आज एक ऐसी आंधी उड़ा ले गई, जिसे हवा का कमजोर झोंका समझा जा रहा था। कांग्रेस का ये बांका सजीला नौजवान नेता लंबे समय से देश को समझाने में लगा है। पटना का वीमेन्स कॉलेज हो, जबलपुर का सेंट अलॉयसियस या फिर मुंबई का भाईदास हॉल.हर जगह राहुल युवाओं में ख्वाब जगाते दिखे।"

‘विस्फोट’ ने कहा, "कांग्रेस के युवराज की बहुचर्चित मुंबई यात्रा पूंजीवादी मीडिया के टीआरपी बढ़ाऊ तमाशे के अलावा कुछ और साबित नहीं हो सका। युवराज की यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निपट जाए इसके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण सहित पूरा प्रशासनिक अमला सांसे बांधे खड़ा था।"

उधर, शाहरुख के बयान को लेकर शिवसेना की धमकियों पर भी ब्लॉग जगत में बातचीत हो रही है। ‘झारखण्ड राज्य’ ने टिप्पणी की है, "शाहरुख केवल फिल्मी हीरो नहीं है बल्कि वास्तव में देश के हीरो हैं। उनकी देशभक्ति पर वही लोग अंगुली उठा सकते हैं जो खुद देशद्रोह का काम करते हैं। "

‘एक जिद्दी धुन’ ने टिप्पणी की है कि शाहरुख के पिता मुल्क की आजादी के लिए लड़े थे। ब्लॉग ने स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोचन सिंह (83 वर्ष) के हवाले से कहा कि शिवसेना को यह कहने का अधिकार नहीं है कि शाहरुख को पाकिस्तान चले जाना चाहिए क्योंकि शाहरुख के पिता ताज मोहम्मद स्वतंत्रता सेनानी थे। ब्लॉग ने टिप्पणी की है, "जिन शिवसैनिकों का देश की आजादी के लिए लड़ने का कोई इतिहास नहीं है, उन्हें मालूम होना चाहिए कि शाहरुख के पिता ताज मोहम्मद खान स्वतंत्रता सेनानी थे।"

राहुल, शाहरुख और शिवसेना को लेकर ब्लॉग जगत के अलावा विभिन्न सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स पर भी चर्चा हो रही है। इन ऑनलाइन मंचों पर लोग इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।



7105
ताजातरीन / What's Hot
प्रियंका करेंगी खतरों के खिलाड़ी का सीजन-3
पांडेय और कैलिस ने राजस्थान को 10 विकेट से रौंधा
संबलपुरी नृत्य के साथ शुरू होगा कटक में आईपीएल मैच
यूसुफ को मिली बांग्लादेश लीग में खेलने की इजाजत
बैडमिंटन रैंकिंग : शीर्ष-5 में पहुंचीं सायना
पैटिन्सन के ऑटोग्राफ वाले गिटार की नीलामी
मैडोना ने पुरुष मॉडल के लिए किया डांस
Saina in top-five of world badminton rankings
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार