HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
यू-ट्यूब पर होगा स्‍ट्राइकर का इंटरनेशनल प्रीमियर

मुंबई, 29 जनवरी

विधु विनोद चोपड़ा ने कहा था कि वे अपनी फिल्‍म थ्री इडियट्स की रीलीज के तीन महीने बाद उसे यू-ट्यूब पर रीलीज करेंगे। लेकिन, स्ट्राइकर इस मामले में उनसे आगे निकल गयी। यह पहली हिन्दी फिल्म होगी, जिसका अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर यू ट्यूब पर किया जाएगा। 5 फरवरी को भारत के सिनेमाघरों के साथ-साथ यू ट्यूब पर भी स्ट्राइकर रिलीज होगी।

स्ट्राइकर की निर्माता कंपनी इंडियन फिल्म कंपनी लिमिटेड की सलाहकार कंपनी के सी ई ओ सुनील भार्गव यू ट्यूब पर स्ट्राइकर का प्रीमियर को एक बड़ी कामयाबी बताते हैं। उनका कहना है कि यू ट्यूब दुनिया की सबसे लोकप्रिय वीडियो ऑनलाइन कम्यूनिटी है। इस एसोसिएशन से हम अधिक-से-अधिक दर्शकों तक पहुंच पाएंगे।

यहां यह बताना भी जरूरी है कि यह फिल्‍म यू-ट्यूब पर सिर्फ अंतरराष्‍ट्रीय दर्शकों के लिये ही उपलब्‍ध होगी। भारतीय दर्शक इसे सिनेमा हॉल पर जाकर ही देख सकेंगे। दरअसल,स्ट्राइकर की ऑनलाइन रीलीज का उद्देश्य उन विदेशी दर्शकों तक पहुंचना है,जो हिन्दी फिल्मों के प्रशंसक हैं।

गौरतलब है कि स्ट्राइकर से तेलुगू  फिल्मों के सुपरस्टार सिद्धार्थ हिन्दी फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। रंग दे बसंती के बाद स्ट्राइकर उनकी दूसरी फिल्म है।



6809
ताजातरीन / What's Hot
हेडन-रैना की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली को 5 विकेट से पीटा
एडम डेल हैं पद्मालक्ष्मी की बेटी के पिता
शिकायत मुझसे करें, मीडिया में नहीं : गडकरी
भारत में विमान अपहरण के दोषियों को सजा-ए-मौत
Damian is the only man in my life: Pamela
'Love Sex Aur Dhokha': Film Review
अब लू से आसानी से लोहा लेंगे नंदकानन ज़ू के जानवर
मॉडल से सेलेब्रिटी फोटोग्राफर बनीं शीतल मल्लार
   
 
मनोरंजन
दूसरा बच्चा चाहती हैं एम्मा बुंटन
'स्पाइस गर्ल्स' समूह की पूर्व गायिका एम्मा बुंटन अपने साथी जेड जोंस के साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म देना चाहती हैं।
 मैडोना ने पुरुष मॉडल के लिए किया डांस
 जेनिफर लव हेविट को अकेले रहना नापसंद
 एडम डेल हैं पद्मालक्ष्मी की बेटी के पिता
 बुलॉक के पति ने माफी मांगी
इंटरव्यू
हमने मॉरीशस के पत्थरों को सोना बनाया
मैं पैदा भले ही मॉरीशस में हुआ, लेकिन मेरा दिल उतना ही हिंदुस्तान में बसता है, जितना कि मॉरीशस में। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भारत में मॉरीशस के राजदूत मुकेश्वर चुन्नी के ये शब्द भारत के प्रति उनके प्यार और उनकी समझ को जताने के लिए पर्याप्त हैं। उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे हिंदी बोल सकते हैं। मॉरीशस में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में इन्होंने महती भूमिता निभाई। एक मुलाकात में अपने हिंदी और हिंदुस्तान प्रेम की चर्चा मुकेश्वर कर रहे हैं नीरज सिंह के साथ...
 खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
ज्योतिष
उम्मीदों और नये संकल्पों का दिन नवसंवत्सर
संसार में सभी नववर्ष का स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन अपने-अपने ढंग से करते हैं। भारत में एवं विदेशों में संवत्सर को अत्यन्त उत्साह, नवीन संकल्प एवं आशा के साथ मनाते हैं।
 अपोलो अस्पतालों में होगा आयुर्वेद पर शोध
 यौन सक्रियता के लिए नियमित तौर पर दौड़ना जरूरी
 होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार