लंदन, 7 फरवरी
हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल और पॉल वाल्कर 'द फास्ट एंड द फ्यूरियस' श्रेणी की पांचवी फिल्म 'फास्ट फाइव' में काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। दोनों ने युनीवर्सल पिक्चर्स के साथ एक समझौता कर इस फिल्म में काम करने का निर्णय लिया है।
वाल्कर और डीजल ने 2009 की फिल्म 'फास्ट एडं फ्यूरियस' में अभिनय किया था। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक यह फिल्म बेहद सफल रही थी और फिल्म ने दुनिया भर से 35 करोड़ डॉलर का व्यवसाय किया था।
निर्देशक जस्टिन लिन और निर्माता नील मोरिट्ज ने भी इस नई फिल्म के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।
इस साल के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी और 2011 में इसका बड़े पर्दे पर प्रदर्शन होगा।