Feedback: feedback@hindilok.com
HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature
2010 Horoscope, Horoscope 2010 Free
 
 
 
 
 
 
नेता से अभिनेता बने अमर सिंह!

नई दिल्ली, 8 फरवरी

समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासन के बाद अमर सिंह के राजनीतिक करियर में भले ही एक अप्रत्याशित मोड़ आ गया हो, लेकिन वह कहते हैं कि उनके पास बहुत से विकल्प हैं इनमें कुछ फिल्मों के प्रस्ताव भी शामिल हैं। इनमें से एक फिल्म में उनका किरदार नक्सलियों के प्रति सहानुभूति रखता है।

अमर सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा, "राजनीति मेरे लिए करियर नहीं थी। खुद को व्यस्त रखने के लिए मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है।"

फिल्म जगत की कई हस्तियों को राजनीति में लाने के बाद अब अमर सिंह इन अभिनेता-अभिनेत्रियों की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। सपा के इस पूर्व नेता ने देवानंद की फिल्म 'चार्जशीट' में अभिनय किया है। इसके बाद उनकी एक बांग्ला और एक मलयाली फिल्म आने वाली है।

सिंह ने बताया कि 'चार्जशीट' का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब वह एक मलयाली फिल्म में काम करेंगे। मार्च से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

सिंह उनके साथ ही पार्टी से निष्कासित हुईं जयाप्रदा की फिल्म 'शेष संघात' में भी अभिनय करेंगे।

यह फिल्म बांग्ला में होगी। जिसमें सिंह एक पुलिस अधिकारी (जैकी श्रॉफ) की मदद करके जनजातीय आंदोलन को सहायता देंगे। जयाप्रदा भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका कर रही हैं।

सिंह ने बताया कि उनकी बांग्ला फिल्म जमीन पर कब्जे के खिलाफ है और नक्सलियों के प्रति सहानुभूति रखती है।

अमर सिंह मलयाली फिल्म 'बॉम्बे मिट्टायी' में एक संगीतकार बने हैं। इस फिल्म का निर्माण यू. प्रदीप ने किया है जबकि उमर करिक्कड ने इसका निर्देशन किया है।



7160
ताजातरीन / What's Hot
Swedish newspapers reprint Prophet cartoon
मुआवजे की घोषणा महज राजनीति से प्रेरित : मायावती
'जातिगत संघर्ष पर होगा महिला आरक्षण विधेयक का असर'
महिला ने इंटरनेट से रची आतंक फैलाने की साजिश
आईपीएल ३ की हर ख़बर आईपीएलख़बर.कॉम पर
बिग बी को मिलेगा लाइफटाइम पुरस्कार
रंजीता ने कहा, स्‍वामी जी ने जो मांगा मैने वो दि‍या
अपने जीवन पर आधारित टीवी शो में अभिनय करेंगी लिली
   
 
मनोरंजन
विवाह की तैयारियों में व्यस्त हैं रिची
सोशलाइट निकोल रिची ने अपने पुरुष मित्र व रॉक कलाकार जोएल मैडन के साथ अपने विवाह की योजनाएं बनाना शुरू कर दी हैं लेकिन उन्होंने अब तक अपनी शादी की तारीख नहीं बताई है।
 अपने जीवन पर आधारित टीवी शो में अभिनय करेंगी लिली
 लोहान ने टी.वी विज्ञापन पर ठोका एक करोड़ का दावा
 माइकल जैक्सन की सम्पत्ति पर एक और मुकदमा
 डेरुलो की गुरु बनीं लेडी गागा
इंटरव्यू
खुशनसीब हूं कि अभी भी लोगों का प्यार मिल रहा है : सोनल मानसिंह
सोनल मानसिंह का नाम उन चंद कलाकारों में शुमार है, जिन्हें ट्रेंड सेटर कहा गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित यह प्रख्यात नृत्यांगना फुर्सत के लम्हों में अपने बीते दिनों को कैसे याद करती हैं और बदलते दौर में शास्त्रीय संगीत को कहां खड़ा देखती हैं, यह टटोलने की कोशिश की कलिका जैन ने।
 इस जीत ने सिखाया जीने का सलीका
 गीतकारों-संगीतकारों को उनका हक़ मिलना ही चाहिए : जावेद अख्तर
ज्योतिष
होली और स्वास्थ्य के लिए भांग !
होली नजदीक आ रही है और इसके साथ ही भांग की ठंडाई और भांग के पकोड़ों का स्वाद भी जल्दी ही मिलने वाला है। बहुत कम लोग ही भांग के स्वास्थ्य के लिए फायदों को जानते हैं। चिकित्सा भाषा में कैनाबिस सटाइवा कही जाने वाली भांग का आयुर्वेदिक उपचार में बहुत इस्तेमाल होता है।
 शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार
 शिव तांडव स्‍तोत्र
 ज्‍योतिष सीखें भाग-4
 अन्नप्राशन संस्कार का महत्व